
रक्तदान का कोई विकल्प नही
सुल्तानपुर, 11 फरवरी 2018। जय श्री फाउण्डेशन द्वारा आयोजित रक्तदान जागरूकता रैली का शुभारम्भ करते हुए संस्था संरक्षक शिव कुमार तिवारी ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नही होता है। रक्तदान भगवान का दिया हुआ उपहार है। इसे बाटने से कम नहीं होता है अपितु बढ़ता है।
रैली को संस्था प्रबंधक एडवोकेट विन्देश्वरी प्रसाद मिश्रा ने सम्बोधित किया और रक्तदान के लिए लोगों उत्साहित किया। उन्होने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदो के लिए जीवनदान है। रक्तदान से हमारे देश को तरक्की मिलेगी। रैली तिकोनिया पार्क से शुरू होकर डाकखाना चौराहा, गन्दा नाला रोड, गल्ला मण्डी, बस स्टेशन होते हुए तिकोनिया पार्क में समापन भाषण के साथ समाप्त हुई। समाजसेवी मोहित मयंक तिवारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को समय समय पर पर रक्तदान करते रहना चाहिए। यह इंसानियत की पहचान है। रक्तदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। रक्तदान को अभियान बनाने की जरूरत है।इसमें हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
रक्तदान जागरूकता रैली समापन के बाद संस्था सदस्यों ने ब्लड बैंक जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी आर. पी. राव ने फीता काट कर किया। रक्तदान करने वालों मे शुभम मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अंकुर मिश्रा, ज्ञान यादव, अमन श्रीवास्तव सहित 10 कार्यकर्ता रहे। रैली में अंकित गुप्ता, सोनू मिश्रा, राजेश तिवारी, विवेक तिवारी, पंकज मिश्रा, समाजसेवी मोहित मयंक तिवारी, विन्देश्वरी प्रसाद मिश्रा, शिव कुमार तिवारी, आकाश मिश्रा, कलीम खान, संतोष पाण्डेय, अतुल सिंह, रंजीत भार्गव, अमित मिश्रा, उर्मिला पाण्डेय, सचिन दूबे, बालकृष्ण तिवारि, राधेश्याम, सुरेन्द्र तिवारी, प्रज्ञा तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, उदय यादव, राम सजीवन सोनी आदि सैकड़ो संस्था कार्कर्ता मौजूद रहे।